RANCHI,JHARKHAND#*वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू* *कला संगम दुर्गा मंदिर का वार्षिक उत्सव मना* *शेरा वाली मैया के जयकारों से गूंजा अपर बाजार क्षेत्र , भक्तों की सुख-समृद्धि की कामना*

RANCHI,JHARKHAND#*वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू*

*कला संगम दुर्गा मंदिर का वार्षिक उत्सव मना*

*शेरा वाली मैया के जयकारों से गूंजा अपर बाजार क्षेत्र , भक्तों की सुख-समृद्धि की कामना*


रांची :- कला संगम दुर्गा मंदिर नार्थ मार्केट रोड,अपर बाजार रांची का 26 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा मंदिर का वार्षिक उत्सव समारोह वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू हुआ।अपर बाजार स्थित कला संगम दुर्गा मंदिर में  श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी और पुजारी बाबा नें सुबह से विधि विधान से पूजा शुरू किया। 


मंगलवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दिन चढ़ते के साथ भक्तों की संख्या मां के दर्शन करने के लिए  पहुंच रही थी। इस मौके पर आज  कार्यक्रम की शुरुआत शेरावाली मैया का महा स्नान मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। सुबह 8 बजे माता जी की आरती एवं भोग वितरण किया गया। दोपहर 3:00 से  सुंदरकांड का पाठ एवं कलाकारों द्वारा भजन एवं संध्या 7:00 बजे माता जी का महाआरती कर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। 

जिसमें श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम में संस्था के कला संगम परिवार उपस्थित थे। यह जानकारी समिति के पूर्व सह मंत्री नमन भारतीय ने दी।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ