RANCHI,JHARKHAND#भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ ने सैकड़ों अत्या - पट्या खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

 RANCHI,JHARKHAND#भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ ने सैकड़ों अत्या - पट्या खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

झारखंड की राजधानी रांची में  भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में देश के  प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी  के 75 वा अमृत महोत्सव के अंतर्गत धुर्वा लीची बगान रांची में अत्या पट्या के सैंकड़ो खिलाड़ियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत अटल बिहारी वाजपेई खेल सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड के राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय अत्या पट्या  खिलाड़ियों को अटल बिहारी बाजपेई खेल सम्मान का प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी 

 अनिल कुमार, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, गुरुकुल शिक्षा के निदेशक श्री सूरज प्रसाद ,अत्या पट्या खेल संघ झारखंड के सचिव अजय झा , सुमित दास आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार , भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल एव खिलाड़ियो को प्रोस्ताहित करने का काम कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान देने से खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ता है। झारखंड खिलाड़ियों का गढ़ रहा है। यहां के खिलाड़ी कम संसाधन के बावजूद भी अपनी लगन एव मेहनत से झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर रहें हैं। झारखंड खेल और खिलाड़ियों का गढ़ है।

इनको बढ़ाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।इस सम्मान में झारखंड के राष्ट्रीय एव अंतराष्ट्रीय स्तर के सैंकड़ो अत्या पट्या  खिलाड़ी उपस्थित थे।


Report By Sourav Ray (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ