RANCHI,JHARKHAND#शहीद स्थल,अल्बर्ट एक्का चौक में आज शाम श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।

RANCHI,JHARKHAND#शहीद स्थल,अल्बर्ट एक्का चौक में आज शाम श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। 


      शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति,रांची के अध्यक्ष डॉ. वंदना राय तथा डॉ.राजेश कुमार लाल के द्वारा  बताया गया कि महान क्रांतिवीर, 1857 के जननायक शहीद पाण्डेय गणपत राय का  शहादत दिवस (बलिदान दिवस) दिनांक  *21 अप्रैल 2023, दिन-शुक्रवार, समय-सांय 5:00  बजे* को  शहीद स्थल,शहीद चौक रांची में आयोजित किया गया है।इस विशेष शहादत दिवस को श्राद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। शहीद स्मारक समिति के सदस्यों के द्वारा आज शाम होने वाले कार्यक्रम के संबंध में बताया गया की  देश की स्वतंत्रता के लिए पूर्व का बिहार तथा वर्तमान झारखण्ड राज्य को अंग्रेजों की दास्तां से मुक्ति के लिए कई लड़ाइयां शहीद पांडेय गणपत राय के द्वारा लड़ा गया और देश के लिए शहीद हो गए। ब्रिटिश सरकार ने रांची के शहीद स्थल में 21 अप्रैल 1858 को फांसी दी गयी। आज शाम 5 बजे इसी स्थल में वीर शहीद को चाहने वाले  के द्वारा पांडेय गणपत राय के *ब्यक्तित्व एवम कृतित्व* को याद किया  जाएगा।     
   ज्ञात हो कि *शहीद पाण्डेय गणपत राय स्मारक समिति रांची*, शहीद स्मारक समिति रांची एवम जिला प्रशासन राँची,के *संयुक्त तत्वावधान* में प्रत्येक वर्ष शहीद पाण्डेय गणपत राय की शहादत दिवस समारोह मनायी जाती है। इस *वर्ष 165 वीं शाहदत दिवस* आयोजित किया जा रहा है।इस शहादत दिवस के अवसर पर शहीदों के परिवार के अलावा सभी मानिंद छोटानागपुर के अन्य शहीद के वंशजों को भी कल के कार्यक्रम में आमंत्रण किया जा रहा है। इस अवसर पर पक्ष प्रतिपक्ष के अनेकों जनप्रतिनिधि, राज्य के मुख्यमंत्री,कला संस्कृति युवा एवं खेलकूद बिभाग के मंत्री,पद्मश्री मुकुंद नायक,पद्मश्री मधु मंसूरी हँसमुख,शिक्षा जगत के मानिंद ख्यातिप्राप्त,शिक्षाविद,संस्कृतिकर्मी,सहित सभी वर्ग के देश भक्तो को आमंत्रित किया गया है। आज श्राद्धा सुमन अर्पित करने वाले में डॉ बन्दना राय,डॉ राजेश कुमार लाल,डॉ रामप्रवेश,श्री बिमल किशोर साहू,डॉ.सुबास साहु, डॉ संजय कुमार षाड़ंगी, राजो सिंह, उपस्थित थे।

 यह जानकारी डॉ. वंदना राय के द्वारा दी गयी।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ