DUMKA,JHARKHAND#*लूटकांड के फरार अपराधी को हंसडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
हंसडीहा, दुमका, झारखंड।हंसडीहा थाना क्षेत्र के जमजोरी गांव के समीप उत्कर्ष बैंक कर्मचारी के साथ अज्ञात अपराधियों ने 39607/- रुपये के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी। इस घटना में संलिप्त फरार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने टीम बनाकर बुधवार को केरावनी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस कांड के फरार एक अपराधी चंदन कुमार दर्वे ग्राम केरावनी थाना जामा अपने गांव आये हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस टीम ने दविश देने के साथ अपराधी को घर से गिरफ्तार कर लिया।
मामले को लेकर दिया थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने बताया कि हंसडीहा थाना क्षेत्र के जमजोरी गांव के समीप उत्कर्ष बैंक कर्मचारी के साथ अपराधियों ने लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था जिसमें हंसडीहा थाना कांड संख्या 83/22 दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर आज गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ