RANCHI,JHARKHAND#*2मार्च 2023 झारखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम दिवस होगा.....दीपक प्रकाश* *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हो रही जी20 सम्मेलन की एक बैठक का अवसर झारखंड रांची को मिलना यह राज्य केलिए गौरव की बात है*

 RANCHI,JHARKHAND#*2मार्च 2023 झारखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम दिवस होगा.....दीपक प्रकाश*

 *माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हो रही जी20 सम्मेलन की एक बैठक  का अवसर झारखंड रांची को मिलना यह राज्य केलिए गौरव की बात है*

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट एवम अभिनंदन करती है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जी 20 समिट का इस वर्ष थीम एक पृथ्वी,एक परिवार,एक भविष्य रखा गया है जो विश्व को परस्पर संवाद,समन्वय और सहयोग केलिए प्रेरित करता है,यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कही।

उन्होंने कहा कि इस समिट का ध्येय वाक्य *वसुधैव कुटुंबकम्* रखा गया अर्थात भारत की  हजारों साल पुरानी सभ्यता संस्कृति परंपरा में पूरी पृथ्वी को परिवार के रूप में देखने की परंपरा है।

प्रधानमंत्री जी ने देश के अलग अलग राज्यों में बैठकों का आयोजन कराके यह सार्थक प्रयास किया है कि विश्व के लोग नजदीक से भारत को देखें और भारत के लोग नजदीक से विश्व को जाने।

कहा कि जी 20समूह में 19देश और यूरोपीय संघ शामिल है। यह विश्व का महत्वपूर्ण समूह है जिसके पास कुल जीडीपी में 85% विश्व व्यापार में 75%भागीदारी है। इस समूह में विश्व की दो तिहाई आबादी शामिल है।

कहा कि इस समूह में शामिल देश अर्जेंटीना,ऑस्ट्रेलिया,ब्राजील,कनाडा,चीन,फ्रांस, जर्मनी,भारत,इंडोनेशिया,इटली, जापान, मैक्सिको, रूस,सऊदी अरब,दक्षिण अफ्रीका,तुर्की,यूनाइटेड किंगडम,संयुक्त राज्य अमेरिका एवम यूरोपीय संघ शामिल हैं।

भारत ने 9 देशों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है जिसमे बांग्लादेश,मिस्र,मॉरीशस,नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान,सिंगापुर,स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि इसमें दो ट्रैक पर बैठकों का आयोजन होता है जिसमे फाइनेंस ट्रैक एवम शेरपा ट्रैक शामिल है।

फाइनेंस ट्रैक की बैठकों में  संबंधित देशों के वित्त मंत्री,केंद्रीय बैंकों के गवर्नर शामिल होते हैं।

इसमें यूएन,आईएम एफ,विश्व बैंक,WHO,WTO,ILO,FSB,OECD, सहित ASIAN,ADB,ISA,CDRI के चेयर पर्सन शामिल होते हैं।

प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में इस बार बैठकों का थीम हरित विकास,त्वरित,समावेशी और लचीला विकास,तकनीक परिवर्तन,डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना,21वीं सदी केलिए बहु पक्षीय संरचना,महिलाओं के नेतृत्व में विकास।

कहा कि ये सारे विचारों को आज भारत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आगे बढ़ा रहा है।

इस वर्ष की अध्यक्षता के माध्यम से भारत इन सोचों को विश्व की सोच बनाने की दिशा में कार्य कर रहा।

विश्व के लोग आज नजदीक से झारखंड को देखेंगे,यहां की संस्कृति,परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित होंगे।

आनेवाले दिनों में झारखंड को इसका  लाभ अवश्य मिलेगा।झारखंड की ऐतिहासिक भूमि,शहीदों की भूमि,खान खनिज,खेल खिलाड़ियों की भूमि,प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण भूमि से सभी आगंतुक अतिथियों का हृदय से स्वागत और फिर से प्रधानमंत्री जी का आभार।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ