LATEHAR,JHARKHAND#राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लातेहार नगर खंड का बस्ती सम्मेलन का आयोजन

 LATEHAR,JHARKHAND#राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लातेहार नगर खंड का बस्ती सम्मेलन का आयोजन 

*लातेहार, झारखंड*

धर्मपुर बस्ती एवं बाजकुम बस्ती में मनाया गया  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लातेहार नगर खंड का बस्ती सम्मेलन इसकी जानकारी नगर खंड कार्यवाह सुरेश कुमार ने दिया और कहा कि धर्मपुर मुहल्ले में मनमोहन राम की अध्यक्षता में एवं  जिला संचालक अनिल कुमार ठाकुर की उपस्थिति में हुई जिसमें 75 स्वयंसेवको की उपस्थिति हुई। 


कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात भगवा ध्वज लगाकर बस्ती सम्मेलन की शुरुआत की गई जिसमें बौद्धिक कर्ता अरुण कुमार चौधरी के द्वारा की गई उन्होंने संघ की पृष्ठभूमि को बतलाते हुए भारत के वीरों की गाथा को बताएं और  मुख्य शिक्षक की भूमिका विरेन्द्र एवं प्रार्थना वाचक अमर कुमार रहे जिसमें धर्मपुर बस्ती के गणमान्य अभिभावक मुनेंद्र तिवारी, बिरेंद्र प्रसाद ,नीरज कुमार, रितेश रंजन कुमार कपिल कुमार प्रामाणिक,प्रवीण कुमार आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे

 इसके साथ साथ बजकुम बस्ती में भी सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इसके बाद भारत माता पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित समाजसेवी सरजू प्रसाद सिंह,माननीय सह जिला संघचालक अनिल कुमार ठाकुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं विवेक कुमार गुप्ता, राजबल्लभ शर्मा प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाजकुम नगर कार्यवाह सुरेश ठाकुर, सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी एवं कृष्णकांत दुबे प्राचार्य ड्डड़वा उच्च विद्यालय के द्वारा किया गया

  इस सम्मेलन में 126 स्वयंसेवक के साथ-साथ माता एवं बहने भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में बौद्धिक कर्ता सरजू प्रसाद सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी को जय श्री राम के जयकारे के साथ अपनी बौद्धिक बिंदु शुरुआत की

 और संघ की रीति नीति से अवगत करा कर संघ की शाखा पर जोर दिए मंच संचालन नगर कार्यवाह सुरेश ने किया अंत में अध्यक्ष आशीर्वचन विवेक कुमार गुप्ता ने कर  कार्यक्रम की समाप्ति घोषणा की गई।




Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ