ROURKELA,ODISHA#हॉकी वर्ल्डकप में टीम इंडिया के जीत के लिए समाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार एवं सनोज शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व पुजा-अर्चना.!
राउरकेला , ओड़िशा
पुरुष हॉकी विश्व कप के शुक्रवार के दिन आयोजित होने वाले मैच में एक और भारत संग स्पेन का खेल ओड़ीशा प्रदेश के राउरकेला शहर के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ और हॉकी के महाकुंभ की इस लड़ाई में भारत ने स्पेन को पराजित कर विजेता बनी. स्पेन को पराजीत कर टीम इंडिया अपने लक्ष्य की ओर बढ़ चली . राउरकेला शहर के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार एवं सनोज शर्मा ने बताया की वे टीम इंडिया के लिए अपने आवास पर मां दुर्गा एवं जय बजरंगबली समेत सभी देवी देवताओं के प्रति मूर्ति के सामने दीप जलाकर टीम इंडिया के जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं क्योंकि उनका कहना है कि राउरकेला शहर में विश्व कप पुरुष हॉकी का आयोजन तो महान है ही, साथ में टीम इंडिया की जीत उससे भी महान है इसीलिये वे देवी देवताओं के समक्ष दिया जलाकर प्रार्थना करना आरंभ किया है . नितेश कुमार ने बताया कि उनकी अभिलाषा है कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में विजयी बने एवं विश्व के रंगमंच पर इंडिया चमकता रहे. समाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार संग सनोज शर्मा ने बताया कि 1975 के बाद के सपने एवं मनोकामना को पूर्ण होने पर भंडारा का भव्य आयोजन किया जाएगा एवं बहुत सारी खुशियाँ मनाई जाएगी. ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक चल रहे FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में दुनिया भर की शीर्ष 16 टीमें ख़िताब के लिए मुक़ाबला कर रहे हैं। हॉकी विश्व कप 2023 में 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है, जिसमें पूल A से लेकर D तक के चार ग्रुप शामिल हैं। पूल A में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, फ़्रांस, अर्जेंटीना है, पूल B में बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी है, पूल C में नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूज़ीलैंड हैं, पूल D में भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड है. परिणाम के आधार पर प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें सीधे क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए क्वालीफ़ाई करेंगी। इस बीच, चार ग्रुपों से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें अन्य चार क्वार्टर फ़ाइनलिस्ट में शामिल होने के लिए क्रॉसओवर मैचों में आमने-सामने होंगी। चैंपियनशिप की रेस से बाहर होने वाली टीमें तब तक क्लासिफ़िकेशन मैच खेलना जारी रखेंगी जब तक कि पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में उनकी अंतिम रैंक तय नहीं हो जाती। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का फ़ाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा.
Report By Rajiv Kushwaha (Rourkela, Odisha)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ