RANCHI,JHARKHAND#झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी स्टेट चीफ कोऑर्डिनेटर जवाहर बाल मंच तारीक अनवर के द्वारा रामगढ़ जिले के वार्ड नंबर 6 विकास नगर जवाहर बाल मंच के कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया..!
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव शाह कार्यालय प्रभारी अमल नीरज खलखो जी संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह जी प्रवक्ता राजीव रंजन जी राकेश सिन्हा जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बजरंग महतो जी स्टेट कोऑर्डिनेटर राजकुमार यादव संजय साहू जी रामगढ़ जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी सलीम खान एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि जवाहर बाल मंच नई पीढी को जागृत करने के लिए संगठन का सबसे सशक्त विंग है।
आदरणीय श्री राहुल गांधी की सोच है कि बच्चों को बुनियादी स्तर से ही मानसिक रूप मजबूत बनाना होगा तभी हमारा राष्ट्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। आज भाजपा और उसके सहयोगी दल देश में भ्रामक चीजों को फैलाकर नफरत की जहर को घोलना चाहती है।
कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस घिनौने कृतित्व को कभी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा के द्वारा घोले जा रहे सांप्रादाियक ताकतों को प्रदेश कांग्रेस रोकने का काम करेगी और देश में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने पर जोर देगी जवाहर बाल मंच का गठन बाल किशोर बच्चों को जागृत करना , कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देना एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराना है।
आज भाजपा के द्वारा देश में नफरत की जहर घोल रही है, उससे बच्चों को बचाना है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ