NEW DELHI#*प्रदेश भाजपा ने दी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई* *प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा......2024में दो तिहाई बहुमत से बनेगी तीसरी बार मोदी सरकार*

 NEW DELHI#*प्रदेश भाजपा ने दी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई*

*प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा......2024में  दो तिहाई बहुमत से बनेगी तीसरी बार मोदी सरकार*

आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव,केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शामिल हुए।

बैठक में सांगठनिक एवम राजनीतिक चर्चा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के अध्यक्षीय कार्यकाल को भी सर्वसम्मति से विस्तारित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कुशल नेतृत्व एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह एवम सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन 2024का लोकसभा चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतेगी।

श्री प्रकाश ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से मजबूत सरकार बनेगी।

*नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा देश में और मजबूत होगी। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पूर्व इसी वर्ष 9राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भी पार्टी जीतेगी और राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेंगी।

*क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी* ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी की सांगठनिक संरचना और मजबूत होगी, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव पार्टी मजबूती से जीतेगी।

*प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह* ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा आगामी दिनों में भाजपा बूथ को मजबूत करते हुए भारी बहुमत से केंद्र में फिर से मजबूत सरकार बनाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई, शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय आदि शामिल हैं।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ