RANCHI,JHARKHAND#लालू जी के स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना..!

 RANCHI,JHARKHAND#लालू जी के स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना..!

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने बरियातू में स्थित दुर्गा मंदिर में रुद्राभिषेक एवं हवन पूजा का आयोजन किया। अनीता यादव ने बताया कि लालूजी गरिबों , शोषितों, दलितों , पिछड़ों के मसीहा हैं। आज देश पर साम्प्रदायिक ताकतों का बोलबाला है ।देश की एकता अखंडता खतरे में है। केन्द्र की सरकार देश को तोड़ने और बेचने में लगी हुई है। ऐसे में देश को लालूजी जैसे सामाजवादी नेता की जरूरत है। पूरे देश की जनता आज भगवान से प्रार्थना कर रही है कि मसीहा हमारे स्वास्थ हो कर हमारे बीच आएं और हमारा मार्गदर्शन करें। आज मैं भी बरियातू दुर्गा मंदिर में महामृत्युंजय जाप और हवन इसलिए करवाई ताकि लालू जी जल्दी स्वस्थ हो कर हमारे बीच आ जाएं। अम्बेडकर से लेकर कर्पूरी ठाकुर जी तक के सपनों को लालू जी ने साकार किया ।

2 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीन घंटे पूजा अर्चना चली। इस कार्यक्रम  रानी कुमारी, रंजन यादव,साहील शाहनी , सुबोध पासवान, सुरेन्द्र यादव इत्यादि मौजूद थे।                                                              


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ