RANCHI,JHARKHAND#*समरेश सिंह के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक*
झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री,जुझारू एवम संघर्षशील नेता समरेश सिंह के निधन पर प्रदेश भाजपा ने गहरा शोक प्रकट किया है।
प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने स्व सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में स्व सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक जुझारू और संघर्षशील नेता थे। अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में उन्होंने वनांचल आंदोलन में शामिल होकर लंबी लड़ाई लड़ी।
श्री प्रकाश ने समरेश सिंह जी की आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा दुख की इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य साहस प्रदान करें।
*नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि समरेश जी का निधन झारखंड केलिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि वनांचल आंदोलन में उनके संघर्ष को राज्य की जनता सदा याद रखेगी।
श्री मरांडी ने उनकी आत्मा की। शांति केलिय ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय, सहित अन्य शामिल हैं।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ