RANCHI,JHARKHAND#राज्य सरकार के पूर्व मंत्री समरेश सिंह के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक, कहा,
'जुझारू जनप्रतिनिधि का असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति'
रांची
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, बोकारो के पूर्व विधायक व लोकप्रिय श्रमिक नेता समरेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व.सिंह एक जुझारू जनप्रतिनिधि थे। जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संघर्षरत रहते हुए सतत प्रयासरत रहा करते थे। वह जीवनपर्यंत जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति सजग रहे। श्रमिक हित में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
श्री सहाय ने कहा कि स्व.सिंह राजनीतिक जीवन में एक मार्गदर्शक के रुप में संघर्ष के साथी रहे। उनका जुझारू व्यक्तित्व राजनीतिक और सामाजिक जीवन में प्रेरणास्रोत है।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ