RANCHI,JHARKHAND#आज दिनांक 05/12/2022 को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

RANCHI,JHARKHAND#आज दिनांक 05/12/2022 को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव  की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नव मनोनित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश पासवान झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता,  एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी जी का ऐतिहासिक स्वागत फूल, माला ,बुके और अंग वस्त्र देकर  किया गया।

 अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में संगठन को पंचायत,प्रखंड,जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक धारदर और मजबूत करना है एक एक नेता कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि संगठन को मजबूत करने में आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव जी के नीति सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाना है । गरीबों के दुख सुख में घर घर जाकर उनकी समस्याओं को जानना है तथा अपने स्तर से उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास करना है  ।

 संजय सिंह यादव ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को सिंगापुर से लौटने के बाद झारखंड में जिला वार कार्यक्रम तय होगा जिसमे तेजस्वी यादव रहेंगे आदत लालू प्रसाद यादव जी ने हम सभी को निर्देश दिया है कि संगठन से ऊपर भी मॉनिटरिंग कमेटी रहेगी जब भी संगठन का घोषणा होगा हम लोग सब मिल बैठकर के घोषणा करेंगे केंद्र सरकार के गरीब गरीब गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड स्तर पर आंदोलन करने का काम करेगी जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ी है लोग खाने को बेहाल है केंद्र सरकार लोक लुभावने वादे करके जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है केंद्र सरकार हॉस्पिटल बिजली रेल एलआईसी सभी को प्राइवेट करने का काम कर रही है दूध दही से लेकर किताब कॉपी तक में उन्होंने टैक्स लगाने का काम किया है इस पर राष्ट्रीय जनता दल जोरदार ढंग से पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का काम करेंगी।

झारखंड के महागठबंधन में हम भी हैं राष्ट्रीय जनता दल भी इसमें शामिल है।  आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव जी के त्याग के कारण झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है  और आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी अपने सीटों का  भी त्याग करके हेमंत जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है।माननीय मुख्यमंत्री हेमंत जी को सुझाव देना चाहता हूं कि   राष्ट्रीय जनता दल का उपेक्षा  करके नहीं रखे अब राजद बर्दास्त नही करेगी। राष्ट्रीय जनता दल को साथ लेकर चलना होगा चुनाव से पूर्व का गठबंधन है संगठन से भी तालमेल रखना चाहिए ,समय परिवर्तन शील इसे नहीं भूलना चाहिए।सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया की अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाय और संगठन को मजबूत करे।

            प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा की आदरणीय लालू प्रसाद यादव जिसे अध्यक्ष की जबाव देही दी गई है हम सब को मिलकर संगठन को मजबूत करना है।

      संजय यादव ने कहा कि हम गठबंधन के साथी है हमे भी अपना अधिकार मिलना चाहिए ।

सरकार राजद के संगठन को वैल्यू नहीं दे रही है सरकार को सुझाव है राजद के साथ सौतेला व्यवहार  न करे।

 हम सभी आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव, व तेजस्वी यादव के सिपाही है उनका जो आदेश होगा अमलोग हमेशा माने है हमेशा माने रहेंगे।

वगैर प्रदेश के निर्देश के कोई भी नेता कार्यकर्ता महागठबंधन के कार्यक्रम में नहीं जाएं ।

 बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गांव गांव जाकर जनता के दुख दर्द में भाग ले उनकी समस्याओं को जाने और अपने स्तर से निराकरण करे। संगठन कैसे मजबूत हो सभी को इसपर ध्यान देना चाहिए।

 मंत्री जी ने कहा कि मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है।केंद्र सरकार ने लूट की जो छूट दी है उसके खिलाफ राजद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।


 पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की जरूरत है,हम सब को मिलकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देना है। 

महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड में मेरा संगठन मजबूत हो ।पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़े, एव लालू प्रसाद जी के जो सपना है उसे पूरा करना है। महिला अबला नहीं सबला है इस लिए  हम सब मिलकर  पार्टी को मजबूत करना है।

  बैठक में  मुख्य रूप से युवा अध्यक्ष रंजन यादव, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,प्रवक्ता अनिता यादव, प्रवक्ता स्मिता लकड़ा,  उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव,घनश्याम चौधरी, मो फिरोज अंसारी,अजय चंद्रवंशी,विजय राम, डॉ मुर्तुजा, सुनीता चौधरी, हरदेव साहू,दिवाकर यादव,अनिल यादव,गिरीजनंदन चेरो,जमीरुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र यादव,मदन यादव ,नरेश सिंह, प्रो फणीश्वर यादव विश्वनाथ यादव,,सत्यनारायण यादव, तारापदो ढीबर, धनंजय यादव,दिवाकर यादव,सुभाष यादव, सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता सामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन इम्तियाज हुसैन वारसी ने किया।

             आज सैकड़ों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया,सदस्यता लेने वालों में पूर्व कार्यालय प्रभारी रामकुमार यादव,इमरान कादरी,राजा हसन,गणेश वर्मा, वालकिशोर साहू राम इकबाल चौधरी,जयेंद्र राय,सुनील कुमार यादव,प्रिंस कुमार,आनंद कुमार,गौरव यादव,अविनाश कुमार सहित सैकड़ों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया।

          


By Madhu Sinha 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ