JHARKHAND#झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य बोकारो के वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव का रात 12.30बजे अपने आवास पर निधन हो गया
उनके निधन का समाचार मिलने के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर रांची से बोकारो पहुंच कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि आज हमने अपना एक अभिभावक समान भाई खो दिया है उन्होंने कहा कि अशोक श्रीवास्तव का एक लंबा संगठनात्मक अनुभव रहा वह एक कुशल नेतृत्व करता और सरल व्यक्तित्व के मालिक थे ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दे
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि हमने आज एक ऐसे व्यक्ति को खोया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में व्यक्तिगत तौर पर नहीं हो सकती
ज्ञात हो श्रीवास्तव बोकारो विधानसभा से 1999 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़े थे वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भी रहे इसके साथ साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा उनका योगदान रहता था
उनके निधन पर अनादि ब्रह्म राकेश सिन्हा ,राजीव रंजन प्रसाद , अमूल नीरज खलखो, सुरेंद्र सिंह ,विनय सिन्हा दीपू , सतीश पाल मुंजनी ने भी शोक व्यक्त किया
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ