RANCHI,JHARKHAND#राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ छठ महापर्व को लेकर रांची शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने छठ महापर्व को लेकर रांची शहर के चडरी तालाब, जेल तालाब, करम टोली तालाब, दिनकर छठ पूजा घाट पश्चिमी कांके डैम सहित शहर के विभिन्न तालाबों और डैमो का दौरा कर रांची नगर निगम के पदाधिकारी को अच्छे ढंग से तालाब की साफ-सफाई सहित सुरक्षा के लिए तालाब में बेरी केटिंग करने का निर्देश दिया और शहर के प्रशासन को भी निर्देश दिया कि सुरक्षा चाक-चौबंद होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सभी के साथ सांसद महोदया ने छठ घाट की सफाई भी की।
छठ घाट निरीक्षण के दौरान राज्य सभा सांसद महुआ माजी के नेतृत्व में महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल, रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, बालवीर नवयुवक रामनवमी पूजा समिति के संस्थापक अध्यक्ष नमन भारतीय,दिनकर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक ओझा जी, न्यू सर्वोदय क्लब के अध्यक्ष विवेक सिंह, रांची जिला छठ पूजा समिति के सूरजभान सिंह, कुमार बंटी, धीरज यादव, अजीत सिंह टिंकू, निशांत यादव, चंदन वर्मा, निशांत सिंह, सन्नी गुप्ता, नीरज वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
चडरी तालाब के मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह, संरक्षक सबलू मुंडा,
जेल तालाब के मुख्य संरक्षक राजेश सिन्हा सन्नी, संरक्षक उज्जवल तिवारी, अध्यक्ष रौशन कुमार करमटोली तालाब के अध्यक्ष सूरज टोप्पो दिनकर छठ पूजा समिति अध्यक्ष दीपक ओझा, कमलेश यादव, ऋषि
न्यू सूर्योदय क्लब छठ पूजा समिति अध्यक्ष विवेक सिंह, राहुल, रिंकू शाहदेव,
आदि लोगों ने छठ घाट पहुंचने पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी का स्वागत किया।
Report By Sourav Roy (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ