RANCHI,JHARKHAND#पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा आज दिनांक 14.10.22 को समय 03:00 बजे अप0 में अपने कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए ।
गोष्टी के प्रारंभ मे दुर्गा पूजा, ईद ए मिलाद उन नबी एवं मुड़मा मेला के शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया, साथ ही सभी को आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थान बदल बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान जारी रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में-----:: विगत 5 से 10 वर्षों से लंबित विशेष एवं अविशेेष कूल 173 कांडों का निष्पादन दिनांक 31/12/22 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, 2. वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी-----अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
गोष्टी के उपरांत वैसे पुलिस पदाधिकारी जिन्होंने 5-10 वर्षों से लंबित कांडों का निष्पादन एवं रोड दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल में पहुंचा कर उसका जान बचाने में बेहतर भूमिका निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी 1. ख्रस्टोफर क्रकेटा पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली रांची, 2. अनिमेष नैथानी पुलिस उपाधीक्षक खलारी, 3.पु०नि० संजीव कुमार मांडर अंचल, 4.पु०नि० सुनील तिवारी थाना प्रभारी नामकुम 5.पु०नि० नवल किशोर प्रसाद पुननिर्माण बेड़ो अंचल, 6.पु०अ०नि० वीरेंद्र कुमार चौड़े सिल्ली थाना, 7.पु०अ०नि० अजय कुमार नगड़ी थाना 8.पु०अ०नि० कुमार ठाकुर पिठौरिया थाना, 9. पु०अ०नि० बृजेश कुमार सिंह थाना प्रभारी अनगड़ा, 10.स०अ०नि० अखिलेश सिंह खलारी थाना 11.स०अ०नि० ऐनुल हक खाँ ईटकी थाना, 12. स०अ०नि० इंद्रदेव उरांव नगड़ी थाना, 13. पुु०अ०नि०आकाश दीप थाना प्रभारी सिल्ली, 14.पुु०अ०नि०बबलू कुमार सिंह प्रभारी मुरी ओपी, 15.स०अ०नि० विकास कुमार सिंह टीओपी मोराबादी प्रभारी, 16. आ0/2212 अनूप राम रविदास, 17. स०अ०नि० मदन कुमार मिश्रा, 18. आ0/1297 राकेश चंद्र चौधरी, 19. हव/449 राम किशोर उरांव, 20.पुु०अ०नि० वितंतु रोशन कुमार, 21. म0आ0/3333 ममता कुमारी सामान्य शाखा पुलिस ऑफिस को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।
अंत में दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर अपने पुलिस प्रतिष्ठानों ने स्थानीय दंडाधिकारी के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक करने साथ ही पर्व के के दौरान असामाजिक तत्व पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ