DUMKA,JHARKHAND#*सरैयाहाट के कर्णपुरा पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में लगा*

 DUMKA,JHARKHAND#*सरैयाहाट के कर्णपुरा पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में लगा*

 सरैयाहाट 

झारखंड सरकार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक कार्यकाल के बाद सरकार द्वारा संचालित सरैयाहाट प्रखंड में पंचायत स्तरीय आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को  विधायक प्रदीप यादव और प्रशिक्षु आईएस सनी राज  के नेतृत्व में शिविर का लगया   गया । सरैयाहाट प्रख़ंड के कर्णपुरा पंचायत में बीडीओ दयानन्द जायसवाल की देख रेख में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आम लोगों को  योजनाओं का लाभ देने हेतु प्रख़ंड के सभी विभागों का स्टाल लगाकर लाभान्वित किया गया। वहीं बड़ी संख्या में लोग पीएमवाई पेंशन के अलावा अपनी अपनी समस्याओ को लेकर शिविर में पहुंचे। शिविर में पीएम आवास ,स्वास्थ्य,  शिक्षा, बैंक, बाल विकास परियोजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,, खाद्य आपूर्ति, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पैंशन, दिव्यांग पेंशन आदि विभागों का स्टाल लगाया गया। जिसमें दोनों पंचायतों में सभी विभागों से कुल 175 आवेदन प्राप्त हुवे !

जिसमें शिविर में बृद्ध   महिलाओं को  पेशन  की स्वीकृति प्रमाण पत्र क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव  ने दिए। साथ ही कई मजदूरों को जॉब कार्ड राशन कार्ड  कम्बल  आवासों के लाभुक को  ताला चाभी , वही मध्य विद्यालय कर्णपुरा के कई बच्चों को पोशाक वितरण किए जिसमें प्रिंस कुमार, योगला वेसर, साइमन बेसरा, टिंकू कुमार ,निशा मुर्मू,साथ मे महिला ग्रुप को 6लाख का चेक दिए प्रदीप यादव ने सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल बताया।

  2 लाभुकों को ग्रीन कार्ड दिए।

इस दौरान बीपीओ रवी प्रकाश समिति सदस्य मुखिया छिता मरांडी रोजगार सेवक पंचायत सचिव दीपक यादव ,अशोक यादव,विनोद यादव,सुरेश यादव, राजीव यादव सहित सभी विभाग के कर्मी मौजूद थे।


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ