BOKARO,JHARKHAND#ईएसएल 50,000 उपलब्ध करवाने में योगदान दिया |
बोकारो|15 अक्टूबर 2022 - ईएसएल स्टील लिमिटेड के कर्मचारियों ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के समर्थन में 50,000 से अधिक भोजन उपलब्ध करवाने में योगदान दिया। दिल्ली हाफ मैराथन अपने #RunForZeroHunger अभियान को बढ़ावा देने के लिए यह वेदांता समूह की पहल है,जिसमें प्रत्येक 1 किमी की दूरी तय करने पर वेदांता जरूरतमंद लोगों को १ समय का भोजन प्रदान करेगी। इस नेक अभियान ने हजारों लोगों को अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया है।
ईएसएल ने एक वॉकथॉन आयोजित करके इस पहल का समर्थन किया जिसमें कर्मचारियों और ईएसएल के अधिकारियों सहित लगभग 80 लोगों ने भाग लिया।
ईएसएल की सीएसआर टीम ने एक वॉक का भी आयोजन किया जहां स्किल स्कूल और ईएसएल तीरंदाजी अकादमी के 150 से अधिक छात्रों ने इस अभियान के प्रति अपने कदम बढ़ाया। विभिन्न नंद घरों में इस विषय के प्रति जागरूकता सत्र का भी आयोजन हुआ।
इस तीन सप्ताह अभियान के दौरान 500 से अधिक ईएसएल स्टील लिमिटेड कर्मचारियों ने अपने फोन पर STEP SET GO एप्लिकेशन इंस्टॉल किए जिससे वे अपने कदम और उनके योगदान को ट्रैक कर सके। इस कार्यक्रम ने सभी कर्मचारियों को इस नेक काम के लिए एकजुट किया।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ