RANCHI,JHARKHAND#*17सितंबर से 2अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा......दीपक प्रकाश*
*राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति से ध्वस्त विधि व्यवस्था पर भी चुप नही बैठेगी पार्टी*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आज प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक हुई जिसमें आगामी 17सितंबर से 2अक्टूबर तक पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,बालमुकुंद सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,सांसद पी एन सिंह, बीडी राम,संजय सेठ,सुदर्शन भगत,सुनील सोरेन विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष ,जिला प्रभारी , विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के संयोजक एवम सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम से जुड़े जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17सितंबर से महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती 2अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीतिक उद्देश्य देश और देश वासियों की सेवा है। पार्टी केलिए सत्ता सेवा का माध्यम है। हमारा अंतिम लक्ष्य समाज परिवर्तन से राष्ट्र पुनर्निर्माण,भारत को आत्मनिर्भर और वैभवशाली बनाना।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने की ओर तीव्र गति से अग्रसर है।
सेवा पखवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि पार्टी ने जिला स्तर,मंडल,शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों की रचना की है जिसमे स्वास्थ्य शिविर, रक्त दान ,दिव्यांग जन केलिए कृत्रिम अंग वितरण,टीबी रोग से ग्रस्त लोगों केलिए दवाइयों की व्यवस्था एवम एक एक टीबी मरीज की पूरे वर्ष देखभाल की जिम्मेवारी, कोविड टीकाकरण का विस्तृत अभियान, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जल ही जीवन अभियान के तहत लोगों को पानी बचाने,उसके सदुपयोग का आग्रह करेंगे। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत जल श्रोतों,नदी सरोवर,तालाबों की सफाई,सार्वजनिक स्थलों,महा पुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई ,धार्मिकस्थलों की सफाई का कार्यक्रम भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में फूड फेस्ट का भी आयोजन होगा जिसमे अलग अलग राज्यों के खानपान की प्रदर्शनी के साथ भोजन उत्सव कर भारत की एकात्मता का दर्शन कराना है।
कहा कि सभी जिलों में मोदी @20संग्रहणीय पुस्तक का सभी जिलों में विमोचन होगा,पुस्तक के स्टाल भी लगाए जाएंगे जिसे आम लोग खरीद सकते हैं,जिलों में प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन भी आयोजित होंगे।
कहा कि सभी जिलों के स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने केलिए वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम, खादी वस्त्रों की खरीदारी केलिए आमजन से आग्रह करने का अभियान भी चलाया जायेगा।
कहा कि 25सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती सभी बूथों पर कार्यकर्ता मनाएंगे साथ ही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भी सुनेंगे।
*प्रदेश के लाखों घरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर पोस्टकार्ड में शुभकामना संदेश लिखकर उनके स्वस्थ एवम दीर्घ जीवन केलिए ईश्वर से कामना की जाएगी।
श्री प्रकाश ने कहा कि पार्टी राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण प्रदेश की ध्वस्त विधि व्यवस्था से भी चिंतित है। कहा कि पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध करेगी।
आज की बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी संबोधित किया ।
*पखवाड़ा कार्यक्रम केलिए कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेवारी*
1*मोदी@20पुस्तक विमोचन....श्री भानुप्रताप शाही,प्रेम मित्तल,सांवरमल अग्रवाल।
2*प्रदर्शनी,रक्तदान,पुस्तक स्टाल...संजीव अग्रवाल, किसलय तिवारी, नीरज सिंह।
3*स्वास्थ्य शिविर...मनोज सिंह,काजल प्रधान,अभिषेक कुमार
4*कृत्रिम अंग ,उपकरण...जेपी पटेल, बिरंची नारायण,लक्ष्मी कुमारी।
5*टीबी मुक्त भारत.. डॉ.राजीव कुमार, डॉशिवालिक मित्रा, डॉ तान्या।
6*कोविड़ टीकाकरण....श्रीमती गंगोत्री कुजूर, डॉ राजीव कुमार।
7*वृक्षारोपण एवम स्वच्छता अभियान...राहुल अवस्थी,अमित कुमार,मुकुल ओझा।
8*जल ही जीवन अभियान...श्रीमती आरती कुजूर,।
9* पंडित दीनदयाल जयंती एवम मन की बात कार्यक्रम ....सुबोध सिंह गुड्डू,किसलय तिवारी।
10* एक भारत श्रेष्ठ भारत...मनीष जायसवाल,राज सिन्हा, कुमार अमित।
11*वोकल फॉर लोकल...विवेक भवानी सिंह,मुनेश्वर साहू,सत्यनारायण सिंह।
12*प्रबुद्धजन एवम बुद्धिजीवी सम्मेलन... डॉ उमाशंकर केडिया,मृत्युंजय शर्मा,राजेश शुक्ला, डॉ राजीव कुमार।
13*लेख प्रकाशन..शिवपूजन पाठक,योगेंद्र प्रताप सिंह।
14*प्रधानमंत्री जी को अभिनंदन एवम शुभकामना पत्र...शशिभूषण भगत,अविनेश कुमार सिंह, अशोक बड़ाइक,अरुण झा,अमित कुमार, डॉ राजश्री जयंती।
15*खादी स्वावलंबन स्वच्छता एवम सेवा....मनोज मिश्र,प्रफुल्ल सिंह,जयश्री इंदवार,जयप्रकाश शर्मा।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ