RANCHI,JHARKHAND#राँची एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का झारखंडी परंपरा के अनुसार एवं पुष्प वर्षा कर सुसज्जित एवं भव्य स्वागत किया गया।

 RANCHI,JHARKHAND#राँची एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का झारखंडी परंपरा के अनुसार एवं पुष्प वर्षा कर सुसज्जित एवं भव्य स्वागत किया गया।

आज दिनांक 5 जून 2022 को रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के निमित्त दोपहर 12:20 बजे आगमन हुआ एवं उनके एयरपोर्ट से बाहर आते ही झारखंड के गौरवमयी जनजातीय परंपरा के अनुसार ढोल नगाड़े एवं नृत्य प्रस्तुत कर एवं पुष्प वर्षा कर बड़ी संख्या में स्थानीय एवं जनजातीय कार्यकर्ताओं एवं कलाकारों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का झारखंडी परंपरा के अनुसार अनुशासित एवं सुसज्जित स्वागत किया गया। राँची हवाई अड्डा से फिर गाड़ियों के काफिले से एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही प्रदेश भाजयुमो एवं राँची महानगर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जिंदाबाद.... नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनके काफिले के आगे-आगे मोटरसाइकिल जुलूस लेकर चलने लगे। स्वागत के इस क्रम में हिनू चौक ओबीसी मोर्चा द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। बिरसा चौक पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं वहीं हटिया मंडल द्वारा पुष्प वर्षा किया गया तथा एससी मोर्चा द्वारा बड़ा माला भेंट किया गया। डीपीएस चौक पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा इस प्रकार से विभिन्न चौक चौराहों पर स्वागत कार्यक्रम चलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मोरहाबादी में सभा स्थल पहुंचे।

एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी का स्वागत करने वालों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रभारी दिलीप सैंकिया, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सह सांसद समीर ऊराँव, सांसद संजय सेठ, सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक सी पी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, नवीन जयसवाल, समरीलाल, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज सिंह, शिवपूजन पाठक, दिनेशानंद गोस्वामी, डॉ रविंद्र राय, योगेंद्र सिंह, सतीश सिन्हा,मुकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ