DUMKA,JHARKHAND#*होम गार्ड के चार जवानों को उत्तम प्रदर्शन के लिए दिया गया पुरस्कार*
आज दिनांक 05-6 -22 को पूर्वाहन 8:30 बजे क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) नकटी दुमका में विगत 42 दिन से प्रशिक्षण कर रहे पाकुड़ जिला के 187 होमगार्ड के जवानों का पारन परेड का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र सुदर्शन मंडल तथा विशिष्ट अतिथि रुप में पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा उपस्थित थे।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी उमेश सिंह जिला प्रशासन के पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। होमगार्ड के जवानों के द्वारा काफी कम समय में ही परेड की तैयारी कर शानदार प्रदर्शन किया गया।
सर्वप्रथम खुले जीप में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र पंक्तिवध जवानों का निरीक्षण किए इसके पश्चात जवानों के द्वारा मंच के सामने से मार्च पास्ट परेड किया गया जिसकी सलामी समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक दुमका सुदर्शन मंडल के द्वारा ली गई इसके बाद उनके द्वारा जवानों का संबोधन में होमगार्ड के जवानों की हौसला अफजाई की गई एवं उनके परेड को काफी उत्तम दर्जे का बताया गया।
होमगार्ड का गठन, होमगार्ड के कर्तव्य उद्देश्य, विधि व्यवस्था में होमगार्ड की भूमिका आदि के बारे में विस्तार से मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया साथ ही उनके द्वारा जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
जिला समादेष्टा होमगार्ड विनोद कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर वरीय पदाधिकारी से निर्देश लेकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई
इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण प्रभारी कंपनी कमांडर प्रकाश रंजन, कंपनी कमांडर कृष्ण मुरारी पांडे, होमगार्ड कैंपस में निवास कर रहे एसआईआरबी के पदाधिकारी, जवान होमगार्ड के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा चयनित 4 होमगार्ड के जवानों को उत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha








0 टिप्पणियाँ