RANCHI, JHARKHAND#प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने चैती छठ पूजा महापर्व की राज्य वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 5 अप्रैल को नहाए खाए के साथ शुरू हुआ हुआ यह महापर्व कल सुबह के अर्घ्य के साथ समाप्त हो जाएगा।

 प्रदेश कांग्रेस के नेता आलोक दूबे,किशोर शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता आज चडरी तालाब पहुंचकर अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया एवं राज्य के साढ़े तीन करोड़ जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

   आलोक दूबे ने कहा भीषण गर्मी के बावजूद सूर्यउपासना का महापर्व चैती छठ में व्रतियों का उत्साह चरम पर है, लोक आस्था का यह महापर्व छठ पूजा जहां डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर धार्मिक और सांस्कृतिक भारतीय परंपराओं का निर्वहन किया जाता है।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा छठ देवी को प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव की पूजा अर्चना का यह अद्भुत उदाहरण सिर्फ भारतीय संस्कृति में देखने को मिलता है, मूलतः छठ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

डॉ राजेश गुप्ता ने कहा छठ पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का लोक पर्व माना जाता है,सूर्य भगवान उषा, प्रकृति,जलवायु, आदि को समर्पित करने का भी परंपरा निर्वहन का त्योहार है।

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ