RANCHI, JHARKHAND#आज दिनांक 08/04/2022 को श्री रामनवमी मोहत्सव 2022 के सफल आयोजन हेतु श्री महावीर मंडल रांची का शिष्टमण्डल राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह से मिला।
मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष सागर कुमार, उपाध्यक्ष संजय मिनोचा, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, मण्डल के वरीय सदस्य संजय पोद्दार एवं नितिन जय यादव शामिल थे।
बैठक से पूर्व मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह जी का स्वागत चुनड़ी ओढाकर एवं वीर बजरंगबाली का दुपट्टा प्रदान कर किया गया। गाइडलाइन में समय विस्तार हेतु अध्यक्ष जय सिंह यादव ने उनका आभार प्रकट किया।
बैठक में शिष्टमंडल ने श्री रामनवमी मोहत्सव के दौरान होने वाली समस्याओं से मुख्य सचिव जी को अवगत कराया एवं मुख्य शोभायात्रा से संबंधित विस्तृत दस्तावेज सौंपा ।
मुख्य सचिव से शिष्टमंडल ने निम्नलिखित मांग रखी -
1.हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा।
2. जिला प्रसाशन के द्वारा संवेदनसील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस की तैनाती।
3. नगर निगम युद्ध स्तर पर शहर की साफ सफाई कराए।
4. महोत्सव के मद्देनजर शहर में विद्युत साज सज्जा कराया जाए।
मुख्य सचिव जी ने सभी समस्यओं के समाधान का आस्वासन दिया
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ