DHANBAD, JHARKHAND#दिनांक 24 अप्रैल 2022 को धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा की अध्यक्षता में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत धनबाद के धैया स्थित "आमंत्रण वाटिका" में "संवाद" कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया !
उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला के संयोजक जयशंकर पाठक जी एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने सबसे पहले धनबाद जिला के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में धनबाद जिला राज्य में लगातार तीसरी बार सबसे अधिक सदस्य बनाकर सबसे अधिक सदस्य बनाने का हैंट्रिक लगाया है, जिसके लिए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी को एवं सदस्यता अभियान में सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला के तमाम सभी कांग्रेसजन बधाई के पात्र हैं, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी कांग्रेसजनों को शुभकामनाओं के साथ उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।
आगे श्री सिंह ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में आवश्यक महत्वपूर्ण व्यवस्था,संगठन को धारदार,सशक्त,मजबूत बनाने एवं संगठन को विस्तार करने एवं कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं के साथ साथ सरकार की उपलब्धि को लोगों तक पहुंचाने की दरकार है एवं सरकार में कांग्रेस का योगदान,कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव में जारी घोषणा पत्र के अनुसार क्या क्या कार्य हुए हैं,उस पर चर्चा एवं उस पर मंथन करने की दरकार है,सभी कांग्रेसजनों को सकारात्मक सोच के साथ संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धि एवं विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने की दरकार है,संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में आवश्यक महत्वपूर्ण व्यवस्था,संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने एवं संगठन को विस्तार करने एवं कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के साथ-साथ पार्टी के विचारधाराओं को जन- जन तक पहुँचाने का सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया,आगे उन्होंने कहा
जिला के सभी प्रखंड/नगर अध्यक्षों द्वारा उक्त संवाद कार्यक्रम को संबंधित अपने-अपने क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए उन्हें एवं सभी कांग्रेसजनों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में धनबाद जिला के संयोजक जयशंकर पाठक ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी कांग्रेसजनों को पार्टी के विचारधारा एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन की मजबूती को लेकर हम सभी को एकजुटता के साथ मंथन करने की जरुरत है,सरकार प्रयासरत है कि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रुप से मिले, संगठन को धारदार व मजबूत बनाने के लिए हम सभी कांग्रेसजनों को आगे आने की दरकार हैं और संबाद कार्यक्रम के माध्यम से सभी से पार्टी के उपलब्धियों के साथ-साथ पार्टी के विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया।
कार्यक्रम में धनबाद जिला नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही संवाद कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक पहल हैं,संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के उपलब्धियों के साथ-साथ पार्टी के विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने एवं सभी कांग्रेसजनों से संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने आह्वान किया,आगे श्री सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देशहित में उल्लेखनीय कार्य किया है,वर्तमान समय में देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार की जरूरत है जिससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ महंगाई पर काबू पाया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से जवाहर लाल महथा,कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा,मनोज सिंह,नगर संयोजक संतोष राय,रणधीर ठाकुर,संगीता तिवारी,पप्पु कुमार तिवारी, प्रभात सुरूलिया,अरविंद पांडे,दीपांजलि सिंह,माधव सिंह,सतपाल ब्रोका,रामप्रवेश शर्मा,प्रसाद नीधि,प्रदीप राय,प्रदीप पांडे,अनुज पासवान,अजय पासवान,रौशन कुमार,पी.पी तिवारी,पवन महतो, हरेन्दर शाही,संजीव चौहान,अरविंद सैनी,बेबी झा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Report By Pramod Paswan (Dhanbad, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ