RANCHI, JHARKHAND#माननीय आरपीएन सिंह जी देर गए मगर दुरुस्त गए -- आदित्य विक्रम जयसवाल..!!
रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के द्वारा पार्टी छोड़े जाने पर आज लालपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना किया तथा पार्टी की मजबती के लिए प्रार्थना की तथा लोगों के बीच भगवान का भोग बाटा।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आरपीएन सिंह देर से गए लेकिन दुरूस्त गए। उनके जाने से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हृदय से खुशी मिली है तथा वे अत्यंत खुश है| उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी के छोटे से छोटे एवं बड़े से बड़े कार्यकर्ता अपने आलाकमान से मिल पाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए पूरी उर्जा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति करने वालों का चेहरा बहुत देर के बाद सामने आया है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा हमेशा सबको साथ लेकर चलने की रही है।
आदित्य विक्रम जायसवाल ने यह भी कहा कि अब संगठन का बात होगा और हर एक जगह कांग्रेस का संगठन कैसे मजबूत हो इस पर आने वाले समय में मजबूती से काम होगा|
आदित्य जायसवाल ने कहा कि आरपीएन सिंह के द्वारा पार्टी छोड़े जाने एवं पार्टी को गलत बताने के वजह को लेकर प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम सभी जिलों में पूजा-अर्चना कर खुशी मनाएगी तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगी।
मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव चौरसिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के सूरज झा, पुनीत कुमार ,वैभव सिंह, गौरव आनंद, बनेश्वर मुंडा ,पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद थे|
By Madhu Sinha
Related Links :--
0 टिप्पणियाँ