झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण बैठक झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई!

 *झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण बैठक झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई! जिसमें सभी नेताओं ने एक सूर में संगठन की मजबूती के लिए अभी जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसकी बहुत उत्साहवर्धक बताया!*


   *बैठक में मुख्य रूप से दिनांक 19 सितंबर, को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री तेजस्वी यादव जी के रांची आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत, दल के संगठन की मजबूती एवं 10 लाख नए मजबूत सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है एवं दिनांक 16 सितंबर 2021 को छतरपुर कार्यक्रम की सफलता के लिए दो दिन पहले यानि 14 तारीख को झारखंड के सभी जिलों के अध्यक्ष वहां पर कैम्प करके ग्रामीण क्षेत्रों में राजद सुप्रीमो श्री लालु प्रसाद जी के सामाजिक न्याय और सद्भावना के विचारधारा से जनता को अवगत करा कर दल की नीति से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे, जिससे कि दल की मजबूती सुनिश्चित हो! दल को पुराने तेवर के साथ तैयार करना प्राथमिकता होनी चाहिए!*

*प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह ने कहा कि जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक दल का सदस्यता अभियान चला कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ा जाए!*

*प्रधान महासचिव श्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के निर्देशानुसार झारखण्ड प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल सभी जिलों में जोरदार तरीके से अभियान चलाकर सभी सीटों पर इतनी मजबूती महसूस करे कि अगली सरकार में हमारा दल किंग बने या किंगमेकर की महत्वपूर्ण भूमिका में रहे! गांव की जनता के साथ जमीन पर बैठ कर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उसका समाधान कैसे हो इस विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है!*

*श्री सुभाष यादव जी ने कहा कि तेजस्वी यादव जी के रांची आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए कोई कसर नहीं छोडना है!*

*बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव श्री संजय प्रसाद यादव, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश पासवान, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री सुभाष यादव, पूर्व सांसद श्री घुरन राम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, विजय राम, प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती स्मिता लकडा़, मनोज कुमार, वरिष्ठ नेता श्री सुरेंद्र प्रसाद, मंजू साह, अंजल किशोर, शिवनाथ यादव, विश्वनाथ राम घुरा,योगेंद्र यादव, इरफान अंसारी, कमलेश यादव, सत्यनारायण यादव,तपेश्वर यादव, संजर मलिक, सूरज सिंह, गोपिन हेम्ब्रम, गप्फार अंसारी, मो. फरीद, रामधन यादव, अर्जून यादव ,अमरेंद्र यादव, दिनेश यादव, रामप्रवेश यादव, नवलकिशोर यादव,गुलजार अंसारी सहित  सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल हुए!*



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ