भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ हुई परिचयात्मक बैठक।
मोर्चा के सांगठनिक विस्तार एवम कार्यक्रमों की हुई समीक्षा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी के सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों एवम महामंत्रियों की बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जनमुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा कार्यकर्ता समाज की अगुवाई करे।
चाहे किसानों के सवाल हो या अनुसूचित जाति, जनजाति के सवाल हो,महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार हों या फिर युवाओं के साथ हो रही वादा खिलाफी सभी सवालों पर मोर्चा अपनी अग्रणी भूमिका निभाए।
श्री प्रकाश ने विगत दिनों राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलन में मोर्चा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में हुई भागीदारी की सराहना की।
बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र जी ने मोर्चा के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवम विभिन्न मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी प्राप्त की।
इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सांगठनिक विस्तार एवम राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष एवम विधायक अमर बाउरी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव,किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू सहित मोर्चा के महामंत्री गण भी उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ