Tokyo 2020 Paralympics :- भारत ने आज 4 पदक जीते, 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, अवनि ने गोल्ड जीत रचा इतिहास।

 Tokyo 2020 Paralympics :- भारत ने आज 4 पदक जीते, 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, अवनि ने गोल्ड जीत रचा इतिहास।


Tokyo 2020 Paralympics ।

आज सोमवार की सुबह ही टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 4 मेडल जीते हैं, जिसमें एक गोल्ड 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारतीय निशानेबाज अवनी लेखरा ने एकल महिला 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एस एच -1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अवनी ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पैरालंपिक में नया रिकॉर्ड बनाया। अवनी ने चीन की झांग कुइपिंग को पीछे छोड़ा तथा पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

वहीं पुरुषों की एफ - 56 डिस्कस थ्रो में योगेश कथुरिया ने सिल्वर मेडल और भाला फेंक एफ - 46 स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर मेडल और सुंदर सिंह गुर्जर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारत ने 2016 में पैरालंपिक खेलों में 4 पदक जीते थे, लेकिन टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने अब तक 7 पदक जीते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ