सोशल मीडिया का उपयोग समाज, राज्य और देश के विकास के लिए करें - वी सतीश*

 *भारतीय जनता पार्टी विचार से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं का समूह है - वी सतीश*

*कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन पूरे लगन और मेहनत के साथ करें - वी सतीश*

*सोशल मीडिया का उपयोग समाज, राज्य और देश के विकास के लिए करें - वी सतीश*

*केंद्र सरकार की योजनाओं का सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें - कमला देवी पाटले*

*समाज को तोड़नेवाली ताकतें कभी सफल नही होंगी- अमर कुमार बाउरी*


भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे लगन के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करने के लिए कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी विचार से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं का समूह है। भारतीय जनता पार्टी देश के प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है। आज का भारत बदलता भारत है। हमारा देश महान सपूतों एवं अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के मेहनत, बलिदान और समर्पण से बन रहा है। हमें ऐसे ही मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाते हुए भारत को विश्व गुरु के तौर पर स्थापित करना है। उक्त बातें मोर्चा के  राष्ट्रीय संगठक श्री वी सतीश ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की सोशल मीडिया एवं मीडिया प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकसभा में सबसे  अधिक सीट अनुसूचित जाति और अनुसूूूचित जनजाति की है। सदियों से अनुसूचित जाति समाज के साथ छल होता आया है। उन्हें शिक्षा, संपत्ति, सम्मान से वंचित रखा गया है। लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयास से अनुसूचित जाति समाज को उनका खोया हुआ सम्मान मिल रहा है। 

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस तरह की विपरीत स्थिति से गुजर कर खुद को सक्षम बनाया वह किसी प्रेरणा से कम नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरु के मंत्रिमंडल में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं था जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समकक्ष खड़ा हो सकता था। बाबा साहब को सत्ता का लालच नहीं था फिर भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें दो बार चुनाव में हराने का काम किया। 

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जैसे और भी कई महान नेता हुए जिन्होंने समाज में रहकर समाज को सुधारने का कार्य किया है। भारत की सनातन संस्कृति हमें हर व्यवस्था को ठीक करने की शक्ति देती है। हमारे समाज के बीच से ही लोग निकल कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। हमें भी मिलकर समाज के सर्वांगीन विकास के लिए कार्य करना है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का कहना था कि राजनीतिक विकास से देश का विकास नहीं होगा इसके लिए हर वर्ग, जाति के लोगों का आर्थिक विकास भी करना होगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का विकास पुष्प की तरह होता है। इसी तरह मोर्चा में मिले दायित्व को पूरी लगनता के साथ काम करने से ही व्यक्ति, समाज, शहर, राज्य और देश का विकास संभव है। मोर्चा में जो भी काम किया जाए उसे समझ कर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।

उन्होंने बताया कि जिस वक्त पार्टी की नींव पड़ी थी उस वक्त कम्युनिस्ट पार्टी अपने उत्थान पर थी। ऐसे में लोगों का मानना था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई अस्तित्व ही नहीं रहेगा। लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं के मेहनत का फल है कि आज कम्युनिस्ट पार्टी का अस्तित्व खतरे में है और भारतीय जनता पार्टी करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भारतीय जनता पार्टी का सफर 3 सीट से लेकर 303 सीट तक पहुंच चुकी है और यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के पास 350 से भी ज्यादा सीटें होंगी। उन्होंने कहा कि भारत के पास विश्व को देने के लिए ज्ञान का भंडार है, लेकिन पश्चिमी देश इसे नहीं मानते। फिर भी हम सब ने मिलकर बदलते भारत की तस्वीर को गढ़ा है। 

सोशल मीडिया एवं मीडिया के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया दो धारी तलवार की तरह है। अगर एक अच्छी पोस्ट आपको फायदा पहुंचा सकती है तो एक गलत पोस्ट आपको नुकसान भी पहुंचाती है। इसलिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सकारात्मक, भावनात्मक और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में ज्यादा से ज्यादा लिखना है ताकि लोगों तक सही और सटीक जानकारी पहुंच सके। 

उन्होंने कहा कि हमें उन सभी करोड़ों लोगों के विषय में सोचना है जिनके घर हर दिन चूल्हा नहीं जलता। ऐसे लोगों के लिए संवेदना बनानी होगी तभी हम अपने कार्य में सफल हो सकेंगे। लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना हमारी प्राथमिक लक्ष्य में शामिल होना चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए स्वयं को विकसित करना होगा। अपने महापुरुषों की जीवनी पढ़नी होगी क्योंकि उनके प्रयास से ही आज हम सभी खुले में सांस ले रहे हैं।

वी सतीश ने कहा कि करोना काल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध करवाया बल्कि आज देशवासियों को मुफ्त में टीका भी दे रहे हैं। यह कार्य उन्होंने न सिर्फ देश के लिए किया है बल्कि मानवता के आधार पर विदेशों को भी भारत में बना टीका उपलब्ध करवा रहे है। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले ने अपने संबोधन में कहा कि जब पार्टी मजबूत होगी तभी हम सब मजबूत होंगे। इसलिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा अपना विस्तार जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि सोशल मीडिया पर भी हमारी पकड़ मजबूत हो सके। अनुसूचित जाति कर्मियों के प्रोन्नति का मामला, अनुसूचित जाति छात्रों के विदेश में पढ़ाई का मामला, अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना आदि कई ऐसी योजनाएं हैं जो राज्य में लागू नहीं है। ऐसी विफलताओं के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों को लेकर आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी चल रहे हैं और अनुसूचित जाति समाज को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोर्चा में समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ें। समाज के लोगों को पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों के बारे में बताएं। अनुसूचित जाति समाज के लिए बनाए गए योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करें और अपने हक और अधिकार की बात सोशल मीडिया पर करें, तभी हम सोशल मीडिया का सही उपयोग कर सकेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री राहुल अवस्थी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्री मुकेश कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभाव, उसकी उपयोगिता और इसकी तकनीकी पहलुओं के विषय में जानकारी दी। 

मौके पर पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय मंत्री, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्री जीतू चरण राम ने कहा कि समाज की समस्या, राज्य सरकार की विफलता को मीडिया के माध्यम से कैसे लोगों तक पहुंचाया जाए आज इसका प्रशिक्षण हो रहा है। आज के प्रशिक्षण में जो भी बातें हमें सीखने को मिलेगी उसे हम सभी अपने जीवन में उतारेंगे।


 उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान का सबसे सशक्त माध्यम है, लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है कि हमारे किसी भी पोस्ट से किसी जाति, धर्म, समुदाय के लोगों को ठेस न पहुंचे। किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें और अधिक से अधिक लोगों को केंद्र सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश करवाते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदनकियारी विधायक श्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज सूचनाएं मिलनी सुलभ हो गयी है। क्योंकि सोशल मीडिया की पहुंच आज हर व्यक्ति तक है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ ताकते ऐसे भी हैं जो अनुसूचित जाति समाज को भारतीय जनता पार्टी से अलग करने के लिए भ्रम फैला रही हैं। ऐसी सूचनाओं को फैलने से हमें रोकना है। उन्होंने कहा कि आज का प्रशिक्षण पार्टी, समाज, राज्य और देश के लिए लाभकारी साबित होगा और हम सभी अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज के प्रशिक्षण शिविर में मिली सभी जानकारियों को अपने जीवन में जरूर उतारेंगे। 

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान करोना के कारण हुए दिवंगत भाजपा के कार्यकर्ताओं ,कोरोना योद्धाओं एवं आम लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। 


आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी प्रभारी, प्रमंडलीय प्रभारी, सभी जिला अध्यक्ष, सभी जिला के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित थे।



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ