आज दिनांक 28/8 /2021 को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय रांची में माननीय प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई।
बैठक में माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक एवं राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम जी, राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव जी एवं पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। आज की बैठक में संगठन के विस्तार पर मुख्य रुप से ध्यान दिया गया। राजद को मजबूती प्रदान करने लिए चर्चा हुई। राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को विस्तार देते हुए चार सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया गया। माननीय घूरन राम , राजद के प्रधान महासचिव श्री संजय प्रसाद यादव, श्री संजय सिंह यादव और वरिष्ठ नेता श्री सुभाष यादव जी को अनुशासन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।
राजद के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष यादव जी को राजद का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
आगे होने वाले कार्यक्रम एवं बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव ने बताया कि
आज बैठक में 16 सितंबर को दिन के 12:00 बजे छतरपुर में राजद का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है।
4 सितंबर 2021 को राजद के प्रदेश कार्यालय में सभी प्रकोष्ठ एवं अनुशासन समिति की बैठक की जाएगी।
5 सितंबर 2021 को झारखंड राजद के जिला अध्यक्ष की बैठक की जाएगी।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ