केन्द्र सरकार के कमरतोड़ महंगाई से आम आवाम त्रस्त है और भारतीय जनता पार्टी के नेता बयान देने में मस्त है -- राजद।

 केन्द्र सरकार के कमरतोड़ महंगाई से आम आवाम त्रस्त है और  भारतीय जनता पार्टी के नेता बयान देने में मस्त है -- राजद।


झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार  सिंह के निर्देशानुसार पुर्व घोसित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29/07/ 2021 को  झारखंड राज्य  के सभी प्रखंड मुख्यालयों में केंद्र सरकार के गरीब विरोधी नीति ,पेट्रोल ,गैस  डीजल एवं अन्य खाद्य पदार्थों में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया !

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया की केन्द्र सरकार के कमरतोड़ महंगाई से आम आवाम त्रस्त है और  भारतीय जनता पार्टी के नेता बयान देने में मस्त है!  केंद्र सरकार के गरीब विरोधी नीति के कारण व खाद्य पदार्थों में  लगातार हो रहे वृध्दि से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार को जीना मुस्किल हो गया है !


केन्द्र सरकार जन विरोधी एवं गरीब विरोधी सरकार है यह निकम्मी सरकार  पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है,जिसे राष्ट्रीय जनता दल कभी बरदास्त नहीं करेगा!

 पुर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 03 अगस्त 2021 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा!

   केन्द्र सरकार कुम्भ करण के निद्रा में  है जिसे राष्ट्रीय जनता दल के नेता व कार्यकर्ता जगाने का  काम करेगी!  भारतीय जनता पार्टी की जब से केंद्र में सरकार बनी है तब से लगातार कमरतोड़ महंगाई बढ़ी है,जिससे आम आवाम परेशान हैं ,दो शाम को रोटी जुटाने में परेशानी हो रही है! और  केंद्र  के इसी विरोधी नीति के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आज सफलता पुर्ण धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ!


By Madhu Sinha

                       

               

                       

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ