झारखंड के नए राज्यपाल श्री रमेश बैस ने राज्य के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल श्री रमेश बैस ने राज्य के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राज्यपाल को झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन समेत कैबिनेट के मंत्री और अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया और उनको अनेक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य को विकास परक दिशा देने में राज्यपाल श्री रमेश बैस का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
आपको ज्ञात हो कि कल मंगलवार के शाम को नव नियुक्त राज्यपाल श्री रमेश बैस रांची पहुंचे थे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
By Madhu Sinha
Related Link : --
1 टिप्पणियाँ
Very nic
जवाब देंहटाएं