हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार बरदास्त नहीं --- मुशताक आलम।
आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में कांके प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिलवंत भट्ट एवं अंचलाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी से विस्तृत वार्ता किया गया। जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि अविलंब मनरेगा में दलालों पर कार्रवाई, वृद्धावस्था पेंशन में गड़बड़ी को सुधारने , कुआं के लाभुकों को सीधा भुगतान, प्रधानमंत्री आवास का सर्वे कर वंचितों को देना, लाह की खेती प्रारम्भ करना, प्रखंड में दलाली बंद करवाना, वृक्षारोपण करवाने, कोरोना टीकाकरण में झामुमो कार्यकर्ताओं के सहयोग से तेजी लाने, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्रों का तत्काल निर्गत करने, जमीन का दाखिल खारिज में बे वजह न लटकाने और प्रखंड अध्यक्ष मो असलम को सभी तरह की नई योजनाओं की जानकारी देने एवं प्रखंड की बैठक में बुलाया जाय ताकि जन समस्याओं का निराकरण करवा सकें। प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के पूर्व सूचना के बाद भी कार्यालय से गायब रहे। जिलाध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे अपनी टीम के साथ खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से मिलकर हो रहे भ्रष्टाचार पर बात करें।
तत्पश्चात पूरी टीम के साथ माननीय मंत्री श्री जगरनाथ महतो का कुशलक्षेम जानने उनके आवास गये। मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि मैं राज्य के ओजस्वी मुख्यमंत्री आदरनीय श्री हेमन्त सोरेन के प्रयास और आप सबों के प्यार के कारण ठीक हूं। मैं अविलम्ब क्षेत्र भ्रमण करूँगा।
बाद में मंत्री श्री मिथलेश ठाकुर जी से भी मुलाकात कर जन समस्याओं को रखा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पेयजल आपूर्ति प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए मै कटिबद्ध हैं।
उक्त अवसर पर केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, संयुक्त सचिव श्री आदिल इमाम, सह सचिव भुनेश्वर महतो, सोनु मुण्डा, प्रदीप ग॔झु, मीडिया प्रभारी वसीम राबिया खान, बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय महासचिव श्री संजय राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष श्री परवेज आलम गुड्डू, सबिबुल रहमान, रीना तिर्की, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष श्री विनोद तिर्की, बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष श्री सतेन्द्र साहु, माण्डर प्रखंड अध्यक्ष श्री रोशन ईमानुवेल तिग्गा, खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्री अनिल पासवान, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामानन्द बेदिया, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष श्री मकेश्वर महली, तमाड़ प्रखंड सचिव श्री हलधर महतो, सिल्ली प्रखंड सचिव अमित महतो, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, प्रमोद चौबे, राकेश वर्मा, नामकुम प्रखंड सचिव माईकल रूण्डा, लखीमनी देवी, विशाल पासवान, अखतर मंसुरी, अब्दुल अबुल, चांद मोहम्मद, झब्बू लाल महतो, कलीम खान, सागर मुंडा, अब्दुल अंसारी, नसीम अंसारी, शोएब अंसारी, अरशद अंसारी, रवि बारला आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ