LATEHAR : जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारिणी की हुई बैठक,लिए गए कई निर्णय।
- नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।
लातेहार, झारखंड ।जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकारणी की बैठक संपन्न हुई। साथ ही नवनियुक्त जिला कमिटी के सभी सदस्यों को प्रशास्ति पत्र और शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारणी की बैठक में कई निर्णय लिए गए।
जिसमें की अगले एक महीने का कार्य का प्लान तैयार किया गया। साथ ही पिछले कार्यों की भी समीक्षा की गई वही नवनियुक्त सदस्यों को कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। लातेहार कांग्रेस के प्रथम जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि सभी सम्मानित पदाधिकारियों को पद के साथ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
जिसमें की सभी को एकजुट होकर संगठन के मजबूती के लिए काम करना होगा। जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कहा कि हम सभी के प्रयास से ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है इसलिए हमें मिलकर एक साथ पार्टी के हित के लिए काम करना होगा।बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने होने वाले SIR पर कहा कि इससे लोगों को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा।चुकी सरकार जितनी जल्दबाजी में यह कराना चाह रही है।इससे उसकी मनसा सही नहीं लगता है।सरकार को अगर SIR कराना ही है।तो आराम से और लोगो को समय तीन चार महीना देना चाहिए।ताकि जो लोग बाहर में है।
या फिर बाहर में काम करते है।इसके लिए लौट सके।मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद, रविंद्र राम, विजय बहादुर सिंह,विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव, नसीम अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पुनीता देवी,अनिल सिंह, पिंटू सिंह, सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ पासवान, बृंद बिहारी यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, प्रिंस गुप्ता, हसमद अंसारी, फूलचंद यादव , वाजिद, मनोज पासवान, दरोगी यादव, अख्तर अंसारी, सकलदीप उरांव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ