RANCHI : रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार ।

  RANCHI : रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार  । 

रांची, झारखंड  । 

राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र स्थित कर्बला गांव के उरूगुटू में  विधवा माकिना खातुन के घर में हुए चोरी कांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मेराज अंसारी, इमरान राय, अरबाज खान, असर अली उर्फ चांद और राजेश कुमार है। मेराज, इमरान और चांद मूल रूप से ठाकुरगांव निवासी है, जबकि अरबाज और राजेश पिठौरिया का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए जेवरात भी बरामद किए हैं। गिरोह का सरगना इमरान और चांद बताया जा रहा है। इन्हीं दोनों के इशारे पर मेराज ने बंद घर की रेकी की थी। जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर सभी फरार हो गए थे।


वहीं राजेश ज्वेलरी दुकान चलाता है। उसने चोरी के जेवरात आधे से भी कम दामों में खरीद लिए ​थे, जिसे गलाकर दूसरा जेवरात तैयार करने का प्लान बनाया था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सभी जेवरात बरामद कर लिए। बता दे कि 20 अक्टूबर की रात माकिना खातून के बंद घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने चोरी की थी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।





By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ