Ranchi : झारखंड में पर्यावरण एवं विकास का संगम, सीएम हेमंत सोरेन ने किया सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन, कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के नाम से जाना जाएगा ।

 Ranchi : झारखंड में पर्यावरण एवं विकास का संगम, सीएम हेमंत सोरेन ने किया सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन, कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के नाम से जाना जाएगा ।

*रांची, झारखंड ।*  

 डोरंडा - सिरमटोली फ्लाइओवर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को उद्घाटन कर दिया। साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फ्लाइओवर का नामकरण भी कर दिया।


उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाइओवर को दिवंगत बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा। इस परियोजना से राजधानी रांची में ट्रैक्टर जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सिमरटोली फ्लाइओवर अनेकों कारणों से बहुत चर्चा में रहा। उन कारणों के पीछे मैं नहीं जाना चाहूंगा। अब लोग ही बताए कि वो खुश है कि नहीं। लोगों के इस उत्साह से हमें मनोबल मिलता है कि और बेहतर तरीके से काम कर सके। किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे इसका हम विशेष ध्यान रखते है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए लिए किसी की भी बलि चढ़ा दे इसपर हमारा विश्वास नहीं है। ये इस सरकार में कम से कम नहीं हो सकता।
सिमरटोली फ्लाइओवर का रैंप सरना स्थल के पास गिरने को लेकर काफी विरोध पिछले कुछ महीनों से हो रहा था। 4 जून को रैंप विवाद समेत अन्य मामलों को लेकर झारखंड बंद भी बुलाया गया था। झारखंड बंद के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने इस फ्लाइओवर का उद्घाटन कर इस विवाद को अब खत्म कर दिया।

ये फ्लाइओवर अब मुख्यमंत्री ने झारखंड के लोगों को समर्पित कर दिया है। रांची के लोग अब इस फ्लाइओवर का इस्तेमाल कर सकते है। सिरमटोली चौक से राजेंद्र नगर चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक चार लेन में फ्लाइओरव एलिवेटेड पथ सह आरओबी की लंबाई 2.34 किलोमीटर है।
वहीं मुख्यमंत्री ने रांची के वन भवन, डोरंडा में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।कई योजनाएं धरातल पर हैं और कई जल्द ही लागू होने वाली है।

उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी है, पर्यावरण करें बिना विकास असंभव है। सभी को एक पेड़ लगाने की पहली करनी चाहिए ताकि पर्यावरण मे सकारात्मक बदलाव हो सके और झारखंड को हरियाली का प्रदेश बनाना हमारी-आपकी प्राथमिकता है।



Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ