Latehar : पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय, भारत सरकार के पहल पर लातेहार जिले में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान" की शुरुआत की गई है।

 Latehar : पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय, भारत सरकार के पहल पर लातेहार जिले में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान" की शुरुआत की गई है।

लातेहार, झारखंड ।

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार को माननीय सांसद,चतरा कालीचरण सिंह के द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद महोदय ने कहा कि बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है।


उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाए। अपने आसपास को साफ व सुंदर रखें।
मौके पर माननीय विधायक, लातेहार प्रकाश राम, माननीय विधायक, मनिका श्री रामचन्द्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप निदेशक पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी कुमार आशीष एवं जन प्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लातेहार अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान" के तहत वृक्षारोपण किया गया।




Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ