Chandankiyari : जेएलकेएम के प्रखण्ड संगठन सचिव मुकेश कुमार महतो की माताजी जयंती देवी ने ली अंतिम सांस ।

Chandankiyari : जेएलकेएम के प्रखण्ड संगठन सचिव मुकेश कुमार महतो की माताजी जयंती देवी ने ली अंतिम सांस ।

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

जेएलकेएम के चन्दनकियारी प्रखण्ड संगठन सचिव मुकेश कुमार महतो की माताजी जयंती देवी 49 वर्ष ने अंतिम सांस शनिवार के देर रात को रिम्स रांची में ली।  रविवार के अहले सुबह पैतृक गांव बाटबिनोर लाया गया।


दु:खद खबर सुनकर पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार, जेएलकेएम प्रखण्ड अध्ययक्षा कुमारी बिनती, झुना कुमारी समेत सैकड़ों लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिल कर शोक संतावना दी।

शव यात्रा बाटबिनोर से  दामोदर नदी, सिंहडीह घाट तक अंतिम यात्रा कर अंतिम संस्कार की गई।

उनके पुत्र मुकेश कुमार महतो ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में शामिल मुखिया रोबिन दास, सिमन्त रजक, मो.आजाद रामु महतो, राकेश कुमार महतो,अमर महतो, छोटेलाल महतो आदि शामिल हुए।




Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ