RANCHI,JHARKHAND#*भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ कल 27 मार्च को रांची बंद*
रांची के कांके थाना क्षेत्र में भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो (टाइगर) की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। गंभीर हालत में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां रिम्स के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ये घटना कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक की है। वारदात से आक्रोशित लोगों ने कांके चौक जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनातू रिंग रोड से शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के विरोध में कल गुरुवार (27 मार्च) को रांची बंद का ऐलान किया है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ