RANCHI,JHARKHAND#*वरिष्ठ पत्रकार राणा गौतम का निधन, पत्रकारों में शोक..!!*
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जताया दुःख..!!
रांची, झारखंड ।राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार और रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य राणा गौतम का बुधवार 8 जनवरी को निधन हो गया। वे पिछले एक साल से कैंसर पीड़ित थे। उनका इलाज टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई और रांची के अस्पतालों में चल रहा था।उनका अंतिम संस्कार कल गुरुवार को अपराह्न 12 बजे हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा।इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को रांची प्रेस क्लब में दर्शनार्थ रखा जाएगा।
तीस वर्ष लंबा रहा पत्रकारिता का सफ़र
जून 1971 में रांची में जन्मे राणा गौतम के पिता राजेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त अपर समाहर्ता थे। प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रांची से होने के बाद राणा गौतम ने 1992 से पत्रकारिता को बतौर करियर चुना। देशप्राण, आज, रांची एक्सप्रेस, खबरमंत्र और हिंदुस्तान में बतौर क्राइम रिपोर्टर इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।वर्ष 2023 में इन्होंने रांची प्रेस क्लब का चुनाव लड़ा और कार्यकारिणी में चुने गये। अपने मृदुल स्वभाव के कारण पत्रकारिता के क्षेत्र में वे ख़ासे लोकप्रिय रहे।
राणा गौतम के निधन से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों में शोक की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, विजय दत्त 'पिंटू', मधु सिन्हा, रफी समी, विपिन कुमार सिंह, सौरभ राय, आतिफ खान, नीतू दुबे, अभिषेक कुमार, एवं अन्य पत्रकार बंधुओं ने शोक व्यक्त किया।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ