RANCHI,JHARKHAND#सही आहार, लंबी आयु के आधार: डॉ.मीनाक्षी सिंह..!!
रांची, झारखंड ।संतुलित और पौष्टिक आहार दीर्घ आयु के आधार हैं। नियमित रूप से सही आहार लेते रहना स्वास्थ्य के लिए श्रेयस्कर है। उक्त बातें राजधानी रांची की जानी-मानी दंत चिकित्सक व पर्यावरणविद् डॉ.मीनाक्षी सिंह ने कही।
डॉ.सिंह ने कहा कि प्राचीन ऋषियों-मनीषियों ने भी प्रकृति से जुड़े रहकर आहार क्रम और जीवन शैली सुव्यवस्थित रखने का संदेश दिया है।
आहार में अधिक मात्रा में जैविक उत्पादों (फल, सब्जियां, अनाज आदि) का प्रयोग स्वस्थ रखने में सहायक है। भोजन में ताजा और ऋतु के अनुसार सब्जियां, फल, अनाज और गैर प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत भरे जीवन के लिए जरूरी है। बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से उत्पादित अनाज फल, सब्जियां व अनाज मानव स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। प्राकृतिक स्रोत वाले भोजन पाचन तंत्र के लिए लाभप्रद और रोग प्रतिरोधक होते हैं।
डॉ.सिंह ने कहा विभिन्न शोध से यह भी स्पष्ट हुआ है कि जैविक उत्पाद सूक्ष्म कोशिकाओं के स्तर पर कार्य करते हुए समय से पूर्व आने वाले बुढ़ापे को भी रोकने में सहायक होते हैं।
वहीं, अत्यधिक मांसाहार और रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं से उत्पादित खाद्य सामग्री मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी रोग सहित अन्य बीमारियों को भी जन्म देता है।
उन्होंने बताया कि जैविक उत्पाद स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई में जैविक उत्पादों का प्रयोग बढ़ने लगा है।
उन्होंने कहा कि आज की जीवन शैली को देखते हुए जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।डॉ.सिंह ने कहा कि रोजमर्रा के तनाव, गलत और अनियमित खान-पान, निष्क्रियता के साथ जीवन जीना कई बीमारियों का कारण बन रही है।
खानपान में मिलेट्स (मोटे अनाज) और जैविक उत्पादों के उपयोग की धारणा को आज के वैज्ञानिक अन्वेषण भी पोषित करते हैं। संतुलित आहार, नियमित क्रियाशील जीवन शैली, मानसिक अनुशासन आदि सेहत भरे जीवन का आधार हैं।
डॉ.सिंह ने बताया कि इसी अवधारणा को आत्मसात कर उन्होंने रांची जिले के ठाकुरगांव में नंदिनी गिर फार्म्स की स्थापना की है। जहां जैविक खेती की जाती है। यहां से उत्पादित फल, अनाज,दूध, दही , पनीर व सब्जियां आदि राजधानी के न्यू एजी कॉलोनी, कडरू में "ऑर्गेनिक बास्केट" में उपलब्ध हैं। नंदिनी गिर फार्म्स में उत्पादित दूध, दही, पनीर, मिष्ठान व अन्य उत्पाद ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ