LATEHAR,JHARKHAND#चिर प्रतीक्षित सपना हुआ साकार- डीएवी प्राचार्य..!!
लातेहार, झारखंड ।डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के लिए वर्ष 2025 का पहला दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। लगभग 12 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आज विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि का स्थाई रूप से निबंधन किया गया। इस महत्वपूर्ण घटना ने विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ा दी है। पहले ही डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली द्वारा प्रस्तावित जमीन के क्रय के लिए अनुमोदन प्रदान किया जा चुका था और अब भवन निर्माण के मार्ग पर पहला कदम उठाया जा चुका है।
इससे पूर्व, 10 नवंबर 2024 को भूमि स्वामी लाल आशीष नाथ शाहदेव और उनके परिवार को अग्रिम राशि प्रदान की गई थी। आज के निबंधन समारोह में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के सेक्रेटरी अजय गोस्वामी और कोषाध्यक्ष नानक चंद गर्ग भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, डालटनगंज के प्राचार्य सह झारखंड जोन- I के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान और डीएवी विद्यालय लातेहार के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।
छतरियां पदाधिकारी सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए सभी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा । मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं और कर्मी उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ