RANCHI,JHARKHAND#वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक ..!!

 RANCHI,JHARKHAND#वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक ..!!

रांची, झारखंड । 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने चांडिल अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार सुदेश कुमार के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

 श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व.सुदेश की पहचान एक कर्मठ, ईमानदार व निष्पक्ष पत्रकार के रूप में रही। आंचलिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को उन्होंने एक नई दिशा दी। क्षेत्रीय जन समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति वह सदैव मुखर रहे। मृदुभाषी, सरल व सहज सुदेश सबों के बीच लोकप्रिय थे। उनके अकस्मात निधन की खबर से मर्माहत हैं। 

 श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ