RANCHI,JHARKHAND#*रांची विधानसभा से युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने विधानसभा चुनाव के लिए दावा पेश किया।* कांके विधानसभा से कुलदीप रवि एवं मांडर विधानसभा से माइकल मिंज ने दावा ‌किया।

RANCHI,JHARKHAND#*रांची विधानसभा से युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने विधानसभा चुनाव के लिए दावा पेश किया।*

कांके विधानसभा से कुलदीप रवि एवं मांडर विधानसभा  से माइकल मिंज ने दावा ‌किया।

*रांची, झारखंड*। 

युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने विधानसभा चुनाव में रांची विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दावा पेश किया है।  रोहित सिन्हा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आवेदन देकर विधानसभा चुनाव 2024 में रांची विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आवेदन समर्पित किया है। रोहित सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में वह हमेशा आम लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी मैं अपने स्तर से हमेशा सहयोग करते रहता हूं, जिस कारण आम लोगों से मेरा सीधा जुड़ाव है। ऐसे में मुझे यदि पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया गया तो बेहतर परिणाम दूंगा। आगे चुनाव में पार्टी का जो निर्णय होगा वह हमारे लिए सर्वोपरि होगा।

कांके विधानसभा से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि ने भी दावेदारी की है। वहीं रांची विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष माइकल मींज ने मांडर विधानसभा से दावेदारी पेश की है।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ