RANCHI,JHARKHAND#आज गृह सचिव वंदना डाडेल एवं एडीजी सुमन गुप्ता द्वारा राँची महिला थाना का निरीक्षण किया गया।

RANCHI,JHARKHAND#आज गृह सचिव वंदना डाडेल एवं एडीजी सुमन गुप्ता द्वारा राँची महिला थाना का निरीक्षण किया गया। 

राँची, झारखंड। 

 महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के नेतृत्व में दिनांक *23 एवं 24 अगस्त* को  आयोजित होने वाले दो दिवसीय *राज्य स्तरीय महिला पुलिसकर्मी/पदाधिकारी सम्मेलन* के क्रम में, आज गृह सचिव महोदया वंदना डाडेल एवं एडीजी महोदया सुमन गुप्ता द्वारा राँची महिला थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना के सभी पदाधिकारियों और आरक्षियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर, पीड़ित महिलाओं से उनके मामलों के संबंध में बातचीत की गई, और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसके साथ ही, महिला थाना में उपलब्ध संसाधनों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। महोदया ने महिला थाना की आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी के बारे में एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला थाना परिसर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी गृह सचिव महोदया एवं एडीजी महोदया द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इन दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी कार्य परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। महोदया ने महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों के सुझाव भी दिए।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के नेतृत्व में आयोजित होने वाले महिला पुलिस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस दिशा में महिला थाना की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भी महिला थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ