JHARKHAND#*झारखंड़ की हेमन्त सरकार झूठ की नींव पर खड़ी है ज्यादा दिन नही टिकेगी:- दीपक प्रकाश* *राज्य के निर्दयी और दमकारी सरकार के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की जितनी भी निंदा की जाए कम है.*

 JHARKHAND#*झारखंड़ की हेमन्त सरकार झूठ की नींव पर खड़ी है ज्यादा दिन नही टिकेगी:- दीपक प्रकाश*

*राज्य के निर्दयी और दमकारी सरकार के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की जितनी भी निंदा की जाए कम है.*

   भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित हेमन्त सरकार के खिलाफ हुंकार रैली में लाठी,आंसू गैस के गोले और वाटर केनन से पानी की बौछार किये जाने पर विफ़रे झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान  प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश. उन्होंने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार झूठ की नींव पर खड़ी है. राज्य की जनता को झूठे वादे और प्रलोभन देकर सत्ता हासिल की है अब दुबारा यह सरकार कभी सत्ता में नही आएगी।

          श्री प्रकाश में कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ने राजधानी के मोरहाबादी मैदान में लोकतांत्रिक तरीके से एक शांतिपूर्ण रैली का आयोजन की थी. इस रैली को असफल बनाने में राज्य की निक्कमी,दमनकारी और निर्दयी सरकार ने कोई कोर कसर नही छोड़ी. भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी मैदान पहुंचने से रोकने के लिए सभी जिला के पुलिस अधिकारियों को आदेश निर्गत किया गया था. कार्यकर्ताओं को जिले में ही रोक दिया गया। रांची शहर के चारो ओर कंटीले तार से बेरिकेटिंग कर दी गयी थी. ऐसा प्रतीत हुआ जैसे हम झारखंड़ में नहीं बल्कि पाकिस्तान-भारत सीमा में खड़े हैं. 

     श्री प्रकाश ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब सरकार डर जाती है ,जनता की उम्मीदों में खरा नहीं उतरती है तब निक्कमी सरकार हिंसा का सहारा लेती है.आज जिस प्रकार से आंदोलन को रोकने की कोशिश की गई यह कोई व्यक्ति या पार्टी की आंदोलन नही था बल्कि राज्य की जनता का आंदोलन था. जिसे हेमन्त सरकार के निर्देश पर राज्य की पुलिस प्रशासन एक टूल बनकर उसे रोकने की कोशिश की. पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद भी राज्य की युवा मोरहाबादी मैदान पहुंचे. तब पुलिस से बर्दाश्त नहीं हुई तो उन्हें तीतर बितर करने के लिए बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की गई.आंसू गैस के गोले,वाटर केनन से पानी की बौछार की गई।  पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए. इस अलोकतांत्रिक और बर्बरतापूर्ण घटना की जितनी निंदा की जाए कम है.

          उन्होंने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार राज्य की जनता से झूठे वादे करके सत्ता हासिल की थी। युवाओं को हर साल पांच लाख नौकरी देने का वादा, नौकरी नही तो मासिक पांच हज़ार और सात हजार बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को हर माह दो हज़ार रुपये चूल्हा खर्च, किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ,किसानों को लागत मूल्य के दोगुना दर पर एमएसपी देने का वादा की थी,लेकिन पांच साल बीतने को है और राज्य सरकार अपनी एक भी वादों को पूरा नहीं कर सकी. 

         उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई है हमारा आज का आंदोलन सफल हुआ. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में राज्य की जनता सूद सहित हेमन्त सरकार से बदला लेगी और इस निर्दयी एयर दमनकारी,लाठी डंडे की सरकार को उखाड़ फेंखेगी.

            श्री प्रकाश पुलिस के लाठी चार्ज में घायल हुए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मिलने रिम्स तथा हेल्थ पॉइंट अस्पताल गए . घायल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, गौतम कुमार, गिरिडीह ,कृष्णा राय, जमशेदपुर, गंगेश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष यूवा मोर्चा, बालूमाथ,राजधर्मणी जरमुंडी, दुमका उनकी हाल चाल पूछी और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का आग्रह किया !


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ