RANCHI,JHARKHAND*हर भारतीय को भारतीय सेना पर गर्व है और कारगिल में भारतीय सेना ने अपना परचम पूरे विश्व में लहराया था : रोमित नारायण सिंह*

RANCHI,JHARKHAND*हर भारतीय को भारतीय सेना पर गर्व है और कारगिल में भारतीय सेना ने अपना परचम पूरे विश्व में लहराया था :  रोमित नारायण सिंह* 

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची बूटी मोड़ शहीद स्मारक से बूटी मोड़ शिवाजी की प्रतिमा तक कारगिल विजय दिवस मशाल रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेते हुए भारत माता की जय , भारतीय सेना जिंदाबाद, कारगिल विजय दिवस की सबको बधाई , भारतीय सेना हमारा अभिमान है की जोरदार नारा लगाते हुए मशाल रैली निकाला गया , इससे पुर्व कारगिल युद्ध में अपनी सेवा देने वाले कर्नल बिरेंद्र सिंह, संजीत सिंह , रामवृक्ष तिवारी सुधीर सिन्हा  को अंगवस्त्र और देश का तिरंगा देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर *रोमित नारायण सिंह* ने कहा आज हम सभी लोग कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की  पूर्व संध्या पर विजय मसाल रैली के माध्यम से लोगों के बीच में अपनी सेना का गुणगान करने का काम कर रहे हैं । हम सभी को अपनी सेना पर बहुत अभिमान है गर्व है, हमारी सेना ने कारगिल में कारगिल के दुर्गम पहाड़ों पर आज से 25 वर्ष पहले पाकिस्तान को बुरे तरीके से हराकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा करने का काम किया था।


इतनी विकट परिस्थिति में भारतीय सेना ने कारगिल में विजय पाया जिसकी कल्पना भी करना संभव नहीं था। आज पूरे विश्व में भारतीय सेना को बहुत ही  प्रोफेशनल माना जाता है, और इसकी वीरता की गाथा लोग गाते हैं । क्योंकि लोगों को पता है कि कारगिल जैसे दुर्गम स्थान पर उतनी ऊंचाई पर भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए और बुरे तरीके से उसे हराया।  इसी खुशी को मानते हुए आज पूरे भारत में विजय मसाल रैली का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रांची महानगर में बूटी मोर क्षेत्र में शहीद स्मारक से बूटी मोर शिवाजी चौक तक या कारगिल विजय मसाल रैली निकाला  गया है ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, महानगर महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल ,देवराज सिंह ,रिधिराज, विवेकानंद जायसवाल, कुंदन कुमार,रणधीर चौधरी ,रंजीत नाथ शाहदेव, विक्रांत तिवारी ,राहुल सिन्हा चंकी, रूपक मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला ,रजनीश कुमार, विजय मुंडा, नरेंद्र उपाध्याय ,राजू पांडे, सोनू शर्मा ,अविनाश कुमार ,जुगल किशोर ,शाहिद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ