RANCHI,JHARKHAND#मजदूरों के हितैषी सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे बच्चा सिंह - सुबोधकांत सहाय।
रांची, झारखंड।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.सिंह मजदूरों, युवाओं के हितैषी एवं सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे। वह अपने क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्र की जनता की सेवा के प्रति भी तत्पर रहा करते थे। यहां तक कि राजनीतिक विरोधियों की भी सेवा करने में वह पीछे नहीं रहते थे।
श्री सहाय ने कहा कि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री के रूप में स्व.सिंह द्वारा जनहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए, जो मील का पत्थर साबित हुए। उनका अकस्मात निधन समाज के हर वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ