JHARKHAND#*राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पूछे प्रश्न* *झारखंड में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि* *झारखंड़ में एक वर्ष में हवाई यात्रियों की संख्या 24 लाख से बढ़कर 27. 43 लाख पहुंची*

 JHARKHAND#*राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पूछे प्रश्न*

*झारखंड में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि*

*झारखंड़ में एक वर्ष में  हवाई यात्रियों की संख्या 24 लाख से बढ़कर 27. 43 लाख पहुंची*

   झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद  दीपक प्रकाश ने  केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से 

झारखंड राज्य में घरेलू हवाई यात्रियों से सम्बंधित जानकारी मांगी।

     श्री प्रकाश ने  एक सवाल के माध्यम से केंद्रीय नगर विमानन मंत्री जानना चाहा कि क्या झारखंड़ में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा झारखंड में विमान सेवाओं के लिए भावी योजना क्या है?

      श्री प्रकाश के सवालों के जबाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री  मुरलीधर मोहोल ने कहा की अनुसूचित भारतीय प्रचालकों द्वारा अपने अनुसूचित घरेलू प्रचालनों पर झारखंड राज्य के शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या वर्ष 2022-23 में 24.79 लाख से बढ़कर वर्ष 2023- 24 में 27.43 लाख यात्री हो गई है, जो लगभग 10.64% की वृद्धि है।

      श्री मोहोल ने बताया कि  क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान देश का आम नागरिक (आरसीएस-उड़ान) के अंतर्गत वर्तमान में झारखंड राज्य में देवघर-कोलकाता-देवघर, देवघर-पटना-देवघर,देवघर-रांची-देवघर,जमशेदपुर-कोलकाता-जमशेदपुर, आरसीएस मार्गों का प्रचालन हो रहा है:

       श्री मोहोल ने यह भी बताया कि आरसीएस-उड़ान योजना के विभिन्न दौरों के अंतर्गत बोकारो, दुमका और हजारीबाग को जोड़ने वाले मार्ग चयनित एअरलाइन में हवाईअड्डा तैयार हो जाने पर हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ