RANCHI,JHARKHAND#सट्टेबाजी और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार..!
रांची, झारखंड।राजधानी रांची में अब छत्तीसगढ़ के साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के साइबर अपाचे के गिरोह को रांची पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।अपराधियों की पहचान छत्तीसगढ़ के सरजुआ जिले के रहने वाले अरमान नामदेव, करण नामदेव, ललित सोनी और और प्रत्युष श्रीवास्तव के रूप में हुई. गिरफ्तार साइबर अपराधियो के पास से 01 लैपटॉप, 25 एटीएम, 07 चेकबुक, 24 पासबुक, 22 मोबाइल, 04 सिम, वाईफाई सहित अन्य सामान बरामद हुआ।यह सभी अपराधी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा के नाम पर ठगी कर रहे थे।
मामले में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गये चारों आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. छत्तीसगढ़ में यह ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों से फ्रॉड करते थे. अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए इन्होंने एक महीना पहले झारखंड में काम करना शुरू किया था।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ